विक्रम संवत 1663 बेरा नोखड़ा की खुदाई की गई अर्थात बनवाया गया। इस बेरे के पास में पुरानी छतरियां बनी हुई है। माधव सिंह जी वाला।
विक्रम संवत 1715 में गोरधन दास जी री जनाना सती हुआ गवरादे उड़ राठौड़, जिननरी गोद में पार्थिव शरीर अंकित है, इनकी देवली लवा जी महाराज के तालाब के बीच में खड़ी है । देवली के निचले हिस्से में शिलालेख पर इस कुछ अंकित था। लेकिन गांव वालों ने अपने आस्था के अनुसार वहां चबूतरा बनवाया उसे चबूतरे की वजह से वह अंकित शिलालेख पत्थर में दब गया और अब सिर्फ सती माता की मूर्ति और उनमें गोद में लेटा हुआ रूप ही दिखाई देता है। इस देवली का कच्चा चबूतरा भंवर सिंह जी पुत्र श्री सज्जन सिंह जी बेरा रामसागर वालों ने बनवाया था। रामसागर पर जब पक्के मकान का निर्माण करवाया गया तो उसे उपलक्ष में माता जी के भी एक छोटे कच्चे चबूतरे का निर्माण करवाया गया। इस देवली- पुतली के ऊपर बार-बार सफेद पुताई होने के कारण मूर्ति और अंकित पार्थिव शरीर दोनों की छवि अब स्पष्ट नहीं है।
गोद में लेते हुए अंकित शरीर के बारे में लोगों का कहना है कि यह उनका बालक हो सकता है , लेकिन बालक के साथ सती होने का कहीं भी वृतांत इतिहास की दूसरी किताबों में भी मिलता नहीं है इसलिए इसकी आशंका कम है। राजपूत परिवारों में सती ज्यादातर अपने पति के साथ ही हुई है।
इसलिए यह अभी भी शोध का विषय है कि माता की गोद में अंकित शरीर उनके बालक का है या उनके पति का है। इस पर अलग-अलग मत है इसलिए यह अभी संशय है , लेकिन इतना स्पष्ट है कि यह देवली पुतली सती माता की ही है। राव जी (सेवकी बुचेटी गांव- संभाग जोधपुर) के बही खातों से इसकी विस्तृत जानकारी मिलने की संभावना है।
विक्रम संवत 1764 अजीत सिंह जी महाराज से सावन माह में खारिया रघुनाथ सिंह जी री नाम पटटो हूवा,
विक्रम संवत 1771 में बेरा झालरा की खुदाई हुई ।
विक्रम संवत 1772 लवा जी महाराज भाटी गायों की रक्षा करते हुए गांव में वीरगति को प्राप्त हुए । इनकी रणभूमि को आज गाँव में ओरण के नाम से जाना जाता है । इनका सर और धड़ दो अलग-अलग जगह पर गिरा था , जहां धड़ गिरा वहां मंदिर है और जहां सर गिरा वहां पर चबूतरा बनवाया हुआ है।
विक्रम संवत 1749 बेरा नोखड़ा बनवाया गया, शंभू सिंह जी वाला।
विक्रम संवत 1871 बेरा नोखड़ा बनवाया गया पीर सिंह जी वाला।
विक्रम संवत 2083 , अर्थात् सन् 2026 अक्टूबर माह में इस मंदिर के पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी राम सिंह जी सोढा पुत्र स्वर्गीय श्री कुंदन सिंह जी सोढा एवं उनके परिवार ने ली।
उहड़ राठौड़ (या उहड़जी के वंशज) राजस्थान के ऐतिहासिक राठौड़ राजपूत वंश की एक प्रसिद्ध शाखा से संबंधित हैं।
* वंशावली: उहड़ राठौड़, राव अस्थानजी के पोते और मारवाड़ में राठौड़ वंश के मूल पुरुष राव सीहाजी के परपोते राव उहड़जी के वंशज हैं।
* मुख्य ठिकाना: उहड़ राठौड़ राजपूतों का प्रमुख ठिकाना राजस्थान के बाड़मेर जिले में कोरणा (आगोलाई तिराहे के पास) माना जाता है।
* इतिहास: राजस्थान में कन्नौज से आए राठौड़ों के विस्तार के क्रम में उहड़जी के नाम से यह उपशाखा आगे बढ़ी।
ठिकाना कोरणा(जोधपुर-मारवाड़)-उहड राठौड राजपूतो का ताजीम ठिकाना।मारवाड़ के संस्थापक राव सीहाजी के पुत्र राव आस्थानजी थे। राव आस्थानजी के पुत्र राव जोपसाजी के पुत्र उहड़जी थे इन्ही उहड़जी के वंशज उहड़ राठौड़ राजपूत कहलाये।
खारिया सोढ़ा , जो वर्तमान में पाली जिले की सोजत तहसील (मारवाड़ जंक्शन के निकट) में स्थित है, ऐतिहासिक रूप से एक 'जागीरी' (भोम/पट्टा) गाँव रहा है, न कि मूल रूप से खालसा गाँव। मारवाड़ के मध्यकालीन इतिहास में यह सोढ़ा राजपूतों के ठिकाने के रूप में प्रसिद्ध रहा है।
गांव की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि.- खारिया सोढा गांव का इतिहास मुख्य रूप से सोढा राजपूतों (ईश्वरदास जी सोढा के वंशजों) से जुड़ा रहा है, जहां उहड़ राठौड़ परिवारों का भी वैवाहिक व पारिवारिक संबंध रहे हैं
सती माता एवं स्थान. राजस्थान के राजपूत समाज में सती माता की पूजा उनके पैतृक गांव के देवल (छतरी/मंदिर) के अनुसार होती है। खारिया सोढा गांव (सोजत, पाली) से जुड़े सोढा परिवारों में माँ गिरवा देवी (उहड़ राठौड़) को ही अपनी वंश परंपरा की सती माता के रूप में पूजा जाता है।
सोढ़ा राजपूतों की जागीर: मुहणोत नैणसी की प्रसिद्ध कृति 'नैणसी री ख्यात' और स्थानीय वंशावली रिकॉर्ड (कुर्शीनामा) के अनुसार, करीब 700–800 वर्ष पूर्व सोढ़ा राजपूत वंश के पूर्वजों (ईश्वरदास जी आदि) को मारवाड़ दरबार की ओर से खारिया गाँव जागीर (पट्टे) में प्राप्त हुआ था। इसी कारण इस गाँव का नाम 'खारिया सोढ़ा' पड़ा।
सोजत परगने का हिस्सा: रियासती काल में यह गाँव प्रशासनिक रूप से सोजत परगने के अंतर्गत आता था।
* आऊवा के विद्रोह में सहयोग: चूंकि खारिया सोढ़ा, आऊवा (Auwa) और बिठौड़ा/चेलावास के बहुत निकट स्थित है, इसलिए 1857 के संग्राम में यहाँ के सोढ़ा राजपूतों ने आऊवा के ठाकुर कुशाल सिंह चांपावत के साथ मिलकर संघर्ष में हिस्सा लिया था।
* खालसा बनाम जागीरी नियंत्रण: 1857 के बाद जोधपुर दरबार ने आऊवा और उसके प्रमुख सहयोगी बड़े ठिकानों पर जब्ती (खालसा) की कार्रवाई की थी। यद्यपि खारिया सोढ़ा की भौगोलिक स्थिति सोजत और आऊवा के बीच होने के कारण यहाँ दरबार की निगरानी बढ़ गई थी, लेकिन यह गाँव मुख्य रूप से सोढ़ा राजपूतों के पैतृक जागीर/भोम अधिकार में ही बना रहा और इसे स्थायी खालसा गाँव के रूप में परिवर्तित नहीं किया गया।
मारवाड़ में 'खारिया' नाम से कई गाँव हैं, जिनकी प्रशासनिक श्रेणी अलग-अलग रही है:
* खारिया सोढ़ा (सोजत): यह सोढ़ा राजपूतों का जागीरी गाँव रहा।
* खारिया नींव / खारिया खंगार / खारिया फादड़ा: ये अलग-अलग परगनों (जैसे जोधपुर, मेड़ता, सोजत) के गाँव थे, जिनमें से कुछ जागीरी और कुछ शासन (धर्मादा) या खालसा श्रेणी में आते थे।


